Showing posts with label भारतीय. Show all posts
Showing posts with label भारतीय. Show all posts

Tuesday, February 15, 2011

एक और झूठ ...



2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच कर रही संसद की लोक लेखा समिति [पीएसी] के सामने सीबीआइ के निदेशक ए.पी. सिंह ने दो टूक कहा कि इस मामले में राजस्व का भारी नुकसान हुआ है। पीएसी के सामने उन्होंने यह बात स्वीकार की है कि इस पूरे प्रकरण में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। उनकी इस स्वीलारोक्ति के बाद दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल के उस बयान की भी पोल खुल गयी है जिसमे उन्होंने कहा था कि इस मामले में राजस्व का कोई नुकसान नहीं हुआ है। सीबीआइ निदेशक के इस बयान से यू. पी. ए. सरकार के मंसूबे स्पष्ट हो गए हैं कि वो अभी भी इस मामले में देश की जनता को अँधेरे में रखना चाहती है |

Sunday, August 1, 2010

प्यारे भारतीयों... खुद को भी पहचानों...


हर कोई आज फ्रेंडशिप डे मना रहा है लेकिन कम लोगो की ही याद होगा की आज महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, निर्भीक पत्रकार एवं समाज सुधारक, 'लोकमान्य' श्री बाल गंगाधर जी की पुण्यतिथि है

"स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है " जैसे कथन से क्रांतिकारियों में एक नयी जान फूंकने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को आज देश ने उस फ्रेंडशिप डे के फेर में भुला दिया है जो इस कॉरपोरेट वर्ल्ड का एक नया प्रोडक्ट है हिन्दुस्तान जैसे देश जहाँ राम और सुग्रीव , कृष्ण और सुदामा जैसे मित्रता के तमाम उदाहरण मौजूद हैं ऐसे में एक पाश्चात्य देश द्वारा घोषित एक तिथि को मित्रता दिवस के रूप में मनाना कहाँ तक प्रासंगिक है ?



 
  • Blogroll

  • Consectetuer

  • Popular

  • Comments